Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर की गई। जिसमें सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के सम्बंध में चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के निर्देश पर 7 से 20 जनवरी तक संचालित किया गया है जिसमें खुटहन में तीन टीम बनाकर अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों के बीच पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से जनता ऊब चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष देवमणि यादव ने किया। इस मौके पर राज महातिम यादव, संतोष यादव प्रधान, महेंद्र यादव, जगविनय मौर्य, राजू यादव प्रधान, पन्नालाल पाल, राहुल यादव, राम अवध पाल, लाल साहब आदि मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur