Adsense

#JaunpurLive : माफ़िया का बदलता स्वरूप 17


 
झील की ज़मीन में गिरई खोजने लगे एक मंत्री।
- ऐसी ही खोज में एक दिवंगत मंत्री ने नाले पर बने रैन बसेरा को बना लिया अपना आशियाना।
जौनपुर। भू -माफिया छद्मधारी होते हैं। ये सभी जल जीव झील में ही निवास करते हैं। यहां एक मॉल शॉप संचालक को जारी नोटिस की तस्वीर दिख रही है। ये जब चुटकी बैनामा कराए तब से लेकर अब तक इस जमीन को भूमिधरी नहीं करा पाए। नोटिस मिलने के बाद अब सभी उस मंत्री के पास पहुंच रहे हैं जो झील में गिरई खोजते फिर रहे हैं।  इसी चक्कर में एक क्षेत्रीय दल के पूर्व दिवंगत मंत्री झील के नाले पर बने रैन बसेरा को कब्जाकर अपना आशियाना बना लिए और खुद भू -माफ़िया बन बैठे। अब यही तमगा उनकी औलादों को विरासत में मिल गया। वर्तमान मंत्री यूं तो नमामि गंगे प्रोजेक्ट में खूब नहाए बताए जा रहे लेकिन झील में कूदे तो इनकी रही सही राजनीतिक ज़मीन भी नहीं बचेगी। हालांकि वह खुद भी दूसरी जगह से टिकट को ज़मीन तलाश रहे हैं।
अभी तो मगरमच्छ, घड़ियाल, एनाकोंडा सरीखे खूंखार जल जीव का इतिहास देखने पढ़ने को मिलेगा जो विविध तरीकों से आम जन का खून निचोड़ने से बाज़ नहीं आते।

Post a Comment

1 Comments

  1. Government should take action according to law on these people..

    ReplyDelete