जौनपुर। किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और विकास में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। भारत देश इस मामले में भाग्यशाली है कि यहां युवाओं की संख्या अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक है। युवा अपनी शक्ति, सामर्थ और उर्जा का सही दिशा में उपयोग कर खुद को विकसित करने के साथ ही देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।
उक्त बातें नगर के अचला देवी घाट निवासी सच्चिदानन्द राय व अंजू राय की पुत्री खुशी राय ने विदेशों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर स्वदेश वापसी पर एक मुलाकात के दौरान कही। मद्रास क्रिश्चियन कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर खुशी ने एशिया में प्रथम व वैश्विक स्तर पर 8वां स्थान रखने वाली नेशनल यूनिवर्सिटी आफ सिंगापुर से एम.आई.एम. से फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन कर परास्नातक की शिक्षा पूरी किया है। खुशी को अपने देश के साथ ही विदेशों की नामी—गिरामी कम्पनियों ने जाॅब आफर करना शुरु किया लेकिन खुशी खुद का उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अन्य युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है।खुशी ने बताया कि विदेश में पढ़ाई के साथ कई अन्य देशों जार्जिया, जापान, मलेशिया, वियतनाम आदि देशों की सभ्यता, संस्कृति और विकास के आयाम को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला। अन्य देशों की तुलना में भारत प्राकृतिक रुप से अधिक समृद्धशाली है। युवाओं की संख्या अधिक है। पर्यावरण व पर्यटन के क्षेत्रों में कार्य करने की असीमित संभावनाए हैं। भारत साधन और संभावनाओं से भरा देश है। युवा साकारात्मक दिशा में ऊर्जा का सदुपयोग कर नये उद्यम स्थापित कर खुद को समृद्ध बनाने के साथ ही देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित सकते हैं। कई देशों से मिलने वाले हाई पैकेज की नौकरी के आफर को छोड़ खुशी खुद का उद्योग स्थापित करना चाहती है।
उन्होंने बताया कि अपने देश में ही खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि कोई काम छोटा नहीं होता है। जब भी अवसर मिले, करियर को शुरु कर देना चाहिये। आगे रास्ते खुद बन जाते हैं। युवाओं को नौकरी करने के बजाय खुद के उद्यम को स्थापित करने की दिशा में सोचना और पहल करना समय की मांग है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news