Jaunpur News : सतहरिया में प्राथमिक विद्यालय जाने वाला रास्ता बदहाल, बारिश में बन जाता है तालाब


मुंगराबादशाहपुर। विकासखंड के सतहरिया इलाके में प्राथमिक विद्यालय की ओर जाने वाले पुराने रास्ते की हालत बारिश के दिनों में बेहद खराब हो जाती है। बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है, जिससे पूरा रास्ता तालाब जैसा नजर आने लगता है। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरने से समस्या और बढ़ जाती है। पैदल चलने वालों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है।

बरसात में स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार बच्चे पानी और कीचड़ के कारण फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रास्ता क्षेत्र के लोगों और विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए बेहद जरूरी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534