Jaunpur News : चोरी की बकरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार


खेतासराय पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की बकरी के साथ शुक्रवार की रात यूनुसपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। 
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा के वार्ड संख्या 9 गोलाबाजार निवासी मो.समीर पुत्र रियाज अहमद की बकरी चोरी हो गई थी। शुक्रवार को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम के साथ उसी रात आरोपी अरशद पुत्र तुफैल निवासी पठान पुरवा फुलपुर, थाना फुलपुर जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की बकरी बरामद किया गया। आरोपी शातिर चोर है। इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534