Jaunpur News : गांव की थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, खेती-किसानी से बाजार तक की झलक


जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के आर्यनगर गोरारी में श्री-श्री दुर्गा स्वतंत्र युवक दुर्गा मंदिर समिति की ओर से गांव की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। ग्रामीण जीवन की झलक दिखाता यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी सजावट में गांव की संस्कृति, खेती-किसानी और सामाजिक व्यवस्था को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

पंडाल में हल चलाता किसान, खेतों में धान की रोपाई करती महिलाएं, फल-सब्जी बेचते दुकानदार और पौधों की देखभाल करता माली नजर आते हैं। इसके साथ ही सरपंच और यूनियन बैंक की शाखा की झांकियों के माध्यम से गांव की सामाजिक व्यवस्था और रोजमर्रा की गतिविधियों को दर्शाया गया है।

पंडाल के अंतिम हिस्से में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है, जहां श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। गांव की मिट्टी और ग्रामीण जीवन से जुड़ी इस अनूठी सजावट को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। समिति की इस पहल ने दुर्गा पूजा पंडाल को खास पहचान दी है। ग्रामीण परिवेश को दर्शाती झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534