Jaunpur News : मजदूरों के अधिकार और सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी ने पेश किया रोडमैप


भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर और समाजवादी मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में मजदूरों, कामगारों एवं श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी रामगोपाल पुरी तथा प्रदेश अध्यक्ष धन्नीलाल श्रमिक ने मजदूरों के हित में पार्टी का रोडमैप प्रस्तुत किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण मजदूरों, कामगारों और गरीब परिवारों के सामने आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मजदूरों के सम्मान, अधिकार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

नेताओं ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर न्यूनतम वेतन का स्थायी निर्धारण, मजदूरों को रोजगार की गारंटी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में पहल, राशन और आवास की व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा में रोजगार की गारंटी तथा छोटे उद्योगों और कामगारों को आर्थिक सहायता देने जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके श्रम के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, प्रभानंद यादव, राजनाथ यादव, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, नाजिम अली, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, राजेंद्र यादव टाइगर, अवधेश पटेल, गुलाब यादव रीठी, अजय मौर्य, निजामुद्दीन अंसारी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ. जंगबहादुर यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पांडे, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव विशाल कन्नौजिया, रवि यादव और वीरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

जनपद आगमन पर राष्ट्रीय नेताओं का जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रेस वार्ता के बाद कार्यशाला आयोजित कर पदाधिकारियों से मजदूरों एवं कामगारों को संगठन से जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।

इसके बाद जमालापुर स्थित मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र माली के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मजदूरों के हित में पीडीए पंचायत आयोजित कर लोगों से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जुड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534