Jaunpur Live : सभी धर्म की एक पुकार एकता को करो साकार, नन्हे मुन्ने बच्चों ने निकाली रैली



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सिंगरामऊ, जौनपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले में स्कूली बच्चे भी उतर आए हैं। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेढ़ा और नवोदय विद्या मंदिर रामीपुर मेढ़ा जौनपुर के छात्रों ने भ्रष्टाचार बंद करो के नारे लगा गांवों में रैली निकाली तथा ग्रामवासियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया।

Jaunpur Live : सभी धर्म की एक पुकार एकता को करो साकार, नन्हे मुन्ने बच्चों ने निकाली रैली


रैली विद्यालय से निकलकर आस—पास के बस्तियों में लोगों को जागरूक किया। वहीं बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह है। भ्रष्टाचार से देश का विकास नहीं हो सकता। युवा पीढ़ी के कंधों पर देश का भविष्य है। मेंढ़ा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य समरजीत तिवारी ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं होगा, देश उन्नति नहीं कर सकता। बच्चों ने भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया प्रधानाध्यापक प्रदीप तिवारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। रैली में विवेक तिवारी,राकेश मिश्र, अशोक मौर्य, शरफुद्दीन, मुकेश नाविक, दीपांकर कुमार, मनोज कुमार, भास्कर सरोज, शिवानंद वैभव सिंह, विनोद विश्वास सहित कई अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534