Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बच्चे दिन भर एक दूसरे के पतंग काटने में मशगुल दिखे
सुबह स्नान कर मंदिरों में दर्शन, पूजन कर दान दक्षिणा दिया
जौनपुर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्नान करके मंदिरों में दर्शन, पूजन के बाद लोगों ने दान दक्षिणा दिया। लाई, चिवरा, रेवड़ा खा कर परंपरा का निर्वहन किया। बच्चे दिन भी पतंगबाजी करने में मशगुल दिखे। परंपरा के मुताबिक लोग बेटी और बहुओं के यहां लाई, चिवरा व मिठाई पहुंचाया। पालिटेक्निक स्थित पार्क में मकर संक्रांति पर्व पर बच्चे खेलते नजर आए। लोगों अपने-अपने छतों से पतंगबाजी करके एक दूसरे के पतंग को काटने में मशगुल दिखे। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर घरों में तरह-तरह के व्यंजन का भी लोग लुत्फ दिन भर लेते रहे। पर्व के मद्देनजर मिठाई एवं पर्व संबंधित सामानों की दुकानों पर खरीददारों की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। बताते चले कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल पतंग व पर्व संबंधित सामानों के दामों में उछाल रहा। महंगाई के बावजूद लोग पर्व की परंपरा का निर्वहन करने के लिए
सामानों की खरीददारी करने नजर आए।
मछलीशहर : स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंगलवार को सुबह ही घर के छोटे-छोटे बच्चे स्नान कर चावल एवं उर्दी को छूने के बाद लाई चुरा गट्टा एवं अन्य व्यंजनों का लुफ्त उठाते देखे गए। बड़े बच्चे घर में महिलाओं द्वारा तमाम व्यंजनों का लुफ्त उठाने के बाद अपने-अपने छतों एवं मैदान में पतंग उड़ाने चले गए। जिसके चलते आसमान में रंग बिरंगे पतंग देखते ही बन रहे थे।
मीरगंज : क्षेत्र के भटहर, मीरगंज, बसेरवा, कसेरवा, भिदुना, जंघई, करियांव, गोधना, बंधवा, अमाई सहित आस-पास के इलाकों में मंगलवार के दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह स्नान ध्यान कर लोगों ने मंदिरों में जाकर अपने अपने ईष्ट देवता के समक्ष मत्था टेक अमन चमन की दुआ मांगी। इसके बाद मिष्ठान समेत चूड़ा, लाई एव खिचड़ी व घी का लुत्फ लेते हुए देखा गया। मकर संक्रांति के त्योहार पर दान-पुण्य करने की भी होड़ रही। क्षेत्र में सुबह से ही आकाश में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ती दिखाई देने लगी। पतंग उड़ाने के साथ ही युवा छतों पर फिल्मी गानों की धुनों पर झूमते रहे।

Tags
Jaunpur