विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हुरहुरी गांव में स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह सहेली के साथ कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही छात्रा को पिकअप ने पीछे से जोरदार धक्का मार दी जिसमें दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेन्टर में चल रहा है। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका दो भाइयों में सबसे छोटी थी। माता रीता देवी का करुण—क्रंदन सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। वहीं चौकियां गांव निवासी घायल छात्रा पूजा पुत्री विनोद कुमार 17 वर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में 12वी में बायोलॉजी की छात्रा है।पिता राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है।
12वीं में मैथ की छात्रा थी मृतका
चौकियां गांव निवासी महादेव की पुत्री अंतिमा कुमारी 17 वर्ष पब्लिक इण्टर कालेज में 12वीं में मैथ की छात्रा थी। सुबह वह अपनी सहेली पूजा कुमारी के साथ केराकत में स्थित पूजा कोचिंग सेन्टर पर कोचिंग पढ़ने जा रही थी, वह ज्यों ही हुरहुरी गांव में स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दी। धक्का लगते ही दोनों छात्राएं साइकिल समेत सड़क के किनारे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। देखते ही देखते आस-पास समेत राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को आता देख पिकअप चालक मौके से पिकअप छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान अंतिमा की मृत्यु हो गयी। मृतका के पिता निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ भंगार बेचने का काम करते है।

Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news