Jaunpur : ​बीडीसी के प्रस्ताव पर प्रमुख निधि से बने 270 मीटर सड़क का हुआ लोकार्पण

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के पाराकमाल गांव में वर्षों से जर्जर सड़क का दंश झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल गयी। पाराकमाल की क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिस्ता बानो पत्नी अज़ीम सिद्दिकी के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए ब्लाक प्रमुख सोंधी शाहगंज मंजू अजय सिंह ने इस वित्तीय वर्ष में लगभग 270 मीटर ढक्कनदार नाला के साथ राजभर बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर इंटर लॉकिंग का कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जिससे उक्त बस्ती तथा अनुमान मन्दिर पर दर्शन पूजन करने वालों को असुविधा न हो।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिस्ता बानो पत्नी अज़ीम सिद्दिकी ने बताया कि वर्षों से उक्त मार्ग की स्तिथि दयनीय थी। बरसात में मार्ग पर भारी जलजमाव के कारण ग्रामीणों का आवागमन में दिक्कत को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठाया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए विकास खण्ड को विकास की नई दिशा देने वाली जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर बिना भेदभाव के समाधान करने वाली ब्लाक प्रमुख ने कार्य को मंजूरी दी तथा अपनी निधि से प्राथमिकता के आधार पर कार्य को कराया। विकास कार्यों व जनसमस्याओं को त्वरित समाधान करने वाली ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने पाराकमाल गांव में उसर मोहल्ले में लगभग 300 मीटर लॉकिंग सहित आधा दर्जन विकास कार्यों को करवाया जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख का ह्रदय से आभार प्रकट किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534