जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन सम्पादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान ई-डिस्टिक सेल प्रभारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाय।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है जिसके सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। जनपद में कुल 206 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। आयोग के निर्देशानुसार हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5ः15 बजे तक आयोजित होगी। हाईस्कूल में कुल 77,042 तथा इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्टर परिसर में ई-डिस्टिक सेल स्थापित किया गया जिसका फोन नंबर 05452318005 है और किसी भी समस्या की स्थिति में विभागीय कंट्रोल रूम नंबर 7905471191 एवं 9451962481 पर संपर्क किया जा सकता है। जनपद के समस्त परीक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भकुरा प्रभाकर सिंह, शशि राव सहित ई-डिस्टिक सेल में लगाये गये अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news