जौनपुर। स्वास्थ्य शासी निकाय और संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य वाहनों को कंडम घोषित करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड शीट को कलर कोड के हिसाब से बदले जाने, मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित करने आदि के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए एंबुलेंस सेवा, इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट की स्थिति, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की गति आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक के आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाये जायं।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए कि मुख्य सचिव महोदय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार समस्त गतिविधियां संपादित कराएं, नियमित रूप से पर्यवेक्षण करें। संचारी और दस्तक की गतिविधियों में जनपद की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए। पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि कार्ययोजना के अनुसार साफ सफाई, झाड़ी की कटाई, जल निकासी, फॉगिंग, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे आदि कराएं इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न करें।बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस को निर्देश दिए गए कि छात्र छात्राओं को संचारी रोगों, डेंगू, मलेरिया, कुष्ठ, टी बी, फ्लू के कारण लक्षण बचाव के प्रति जागरूक करें। पशु पालन विभाग शूकर पालकों को शूकर बाड़ों की साफ सफाई, कीटनाशी रसायन का छिड़काव, अन्य व्यवसाय अपनाने के बारे में जागरूक करें। कृषि विभाग किसानों को चूहा छछूंदर से बचाव के बारे में जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस आपसी समन्वय से आशा आंगनवाड़ी के माध्यम से बुखार रोगियों, डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ आदि मरीजों को तथा कुपोषित बच्चों को चिन्हित कराएं एवं उनकी जांच उपचार की तत्काल व्यवस्था करेंगे। साथ ही इन रोगों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव यादव, डा. बीसी पंत, डॉ. नरेंद्र सिंह, समस्त उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव, डीपीआरओ नवीन सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, एडीआईओएस, डीपीओ आईसीडीएस, अधिशासी अधिकारी, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग सहित संचारी अभियान से संबंधित समस्त अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news