Jaunpur News : जनार्दन गौड़ बनाये गये भाजपा के मण्डल अध्यक्ष

 

बक्शा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नौपेड़वा मंडल के अध्यक्ष का पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने जनार्दन गौड़ को भाजपा का नौपेड़वा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होंने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यह सम्मान उनकी पार्टी के प्रति समर्पण भावना के परिणाम का है। पार्टी के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता के कारण ही उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली, पार्टी के नेतृत्व द्वारा दिये गये। इस दौरान आभार जताते हुये उन्होंने भविष्य में पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए कहा। वहीं नौपेड़वा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर नौपेड़वा में भव्य स्वागत किया गया जहां आशीष जायसवाल, अशोक जायसवाल प्रधान प्रतिनिधि, सुनील मिश्रा प्रधान, जय प्रकाश गुप्ता, भूपेश सिंह, सूर्य प्रकाश चौबे, शैलेश दुबे, अवनीश, मनोज यादव, वरुण यादव, विकास यादव पत्रकार आदि ने माला तथा अंगवस्त्रम पहनाकर श्री गौड़ का स्वागत किया।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534