Jaunpur News : नानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय को किया गौरवान्वित

 

जौनपुर। नानक पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचय दिया। विद्यालय के प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

टॉप—10 विद्यार्थियों में अनुष्का यादव 93%, अक्षत यादव 90.4%, प्रिंस यादव 90.4%, श्रेया पाठक 87.2%, सक्षम सिंह 83.6%, प्रशांत प्रजापति 83%, कुनाल सिंह 80.4%, पलक प्रजापति 80.2%, प्रज्ञा शर्मा 83.2% एवं रागिनी सिंह 80.8% हैं। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। साथ ही आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534