Jaunpur News : दिव्यांग छात्राओं को निःशुल्क ई-ट्राइसाइकिल मिलेगी, आवेदन आमंत्रित


जौनपुर, 16 जुलाई। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को निःशुल्क ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की योजना संचालित की जा रही है। योजना का लाभ 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन छात्राओं को मिलेगा, जिन्हें 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणित हो तथा वे जनपद की स्थायी निवासी हों। प्राथमिकता गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली पात्र छात्राओं को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्राएं दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षण संस्थान का प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो तथा मोबाइल नंबर सहित अपना आवेदन एक सप्ताह के भीतर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में जमा करें। योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534