Jaunpur News : लायंस क्लब जौनपुर गोमती ने किया खिचड़ी वितरण

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर दीपू के नेतृत्व में मानव सेवा के उद्देश्य से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ जिसका संयोजन अरविंद बैंकर ने किया।

इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ जरूरतमन्दों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस सेवा कार्य से लगभग 200 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुये। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज के वंचित एवं जरूरतमन्द वर्ग की सेवा के लिये प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर सचिव नवीन मिश्रा ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं कार्यक्रम संयोजक अरविंद बैंकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुये सभी के सहयोग की सराहना किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534