Jaunpur News : घर में घुसकर मारपीट में चार नामजद समेत आठ पर केस

खुटहन जौनपुर। थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भूपतिपुर निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गत 13 जुलाई को रास्ते के विवाद को लेकर नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह और महेंद्र सिंह चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए दिनेश सिंह, उनकी मां, भाई प्रदीप सिंह और भाभी शोभावती के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में दिनेश सिंह समेत उनके परिवार के लोग घायल हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534