इस दौरान पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना होनी चाहिए। तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है।
तिरंगा यात्रा में वीडीओ जगदीश प्रसाद, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सरोज विधानसभा मछलीशहर, संतोष मिश्रा, केपी मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अभिषेक रावत, जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे, पूर्व प्रधान संदीप सिंह, हेमराज मिश्रा, अरुण सिंह प्रधान, जीत बहादुर सिंह, नीतीश बिंद, संतोष सिंह, गिरजा शंकर सरोज, विनोद सरोज, अनूप सिंह, आलोक सिंह, वकील अहमद, मेंही लाल गौतम, प्रधान राजेन्द्र प्रसाद बिंद, राज बहादुर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
