Jaunpur News : हथेरा वीर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन हथेरा वीर बाबा मंदिर में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन-पूजन किए और मन्नतें मांगीं। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां हलवा-पूरी बनाकर बाबा को चढ़ाते हैं। पूजा के दौरान नारियल, चुनरी, माला, अगरबत्ती, कपूर और लड्डू भी अर्पित किए जाते हैं।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, त्रेता युग में किरेरावीर देव के शक्तियों का दुरुपयोग करने पर भगवान श्रीराम ने अपने बाणों से उनके कई खंड कर दिए थे। इनमें उनका हाथ हथेरा में गिरा, जिसके कारण यहां हथेरा वीर बाबा की स्थापना हुई।

सावन में हर रविवार और मंगलवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नाग पंचमी के बाद पहला मंगलवार ‘बुढ़वा मंगल’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534