Jaunpur News : खुटहन पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीराम (49) पुत्र त्रिभुवन निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने नियमानुसार उसे हिरासत में लिया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और आरक्षी दुर्गेश निषाद शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534