घायल कांवरियों का उपचार कर रही यह संस्था

जौनपुर। मानव सेवा जैसे पुनीत कार्य में लगे रहे बेचन राम वनमाली लाल चैरिटेबल ट्रस्ट मेंजा मड़ियाहूं व अकिंचन फाउण्डेशन लाइन बाजार के सेवादारों का सेवा कार्य निरन्तर चल रहा है। बता दें कि उपरोक्त स्वयंसेवी संगठनों द्वारा विगत कई वर्षों से कांवरियों का निःशुल्क प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस बाबत कर्मचारी नेता शरद पटेल ने बताया कि रामपुर बाजार के आस-पास की रोड उखड़ जाने से कांवरियों के पैरों में छाले पड़ जा रहे हैं जो चलते-चलते फट जा रहे हैं। श्री पटेल ने बताया कि 3 चार पहिया एवं 5 दो पहिया वाहन का सचल चिकित्सा वालन चल रहा है जो आने-जाने कांवरियों की सेवा करते हुये घायल कांवरियों का निःशुल्क उपचार कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में शीतला प्रसाद, मोती लाल, चन्द्रेश पटेल, अनुराग, कामलेश, दुर्गा प्रसाद, सुबास, राजेश सहित अन्य लोग लगे हुये हैं।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534