जौनपुर सिटी : पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि का मनाया गया 124वां जन्मदिन

जौनपुर। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज द्वारा देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी.वी. गिरि की 124वीं जयंती शुक्रवार को मनायी गयी। वाजिदपुर तिराहे के पास संचालित गिरधारी शिक्षण संस्थान में स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार नाथ गिरि रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी लोगों ने श्री गिरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष दीपक गोस्वामी ने कहा कि भारत रत्न श्री गिरि महान पुरूष के अलावा विद्वता के धनी थे। वे गरीबों, कमजोरों, मजलूमों, नौजवानों के मसीहा थे जो संघर्षों के प्रतीक माने जाते थे। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिव प्रकाश गिरि पूर्व जिलाध्यक्ष, डा. उमाकांत गिरि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चन्द्र प्रकाश गिरि, सुनील गिरि, तेज बहादुर गिरि, प्रमोद कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुनाथ यादव, अजय सिंह, विशाल अग्रहरि, प्रशंात यादव, संजय गिरि, रतन, अनुज, हिमांशु सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रबन्धक प्रमोद गिरि एडवोकेट ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534