चंदवक : संपेरों ने पांच घरों से निकाले 13 सर्प

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरवार में शुक्रवार को संपेरों ने 5 घरों से कुल 13 जहरीले सर्पो को पकड़ा।
मालूम हो कि चार दिन पहले इसी गांव के संजय विश्वकर्मा की 16 वर्षीया बेटी काजल विश्वकर्मा की मौत सर्पदंश से हो गयी थी। काजल की मौत से सहमे ग्रामीणों ने सँपेरों को बुलाकर सर्प निकलवाने का उपाय खोजा। धर्मापुर क्षेत्र के गजना में कुछ परिवारों में घरों से सर्प निकालने और पकड़ने की कला पुश्तैनी चली आ रही है। शुक्रवार को फरीद, दिलमुहम्मद, नन्हकू और गुलाब ने मिलकर पहले सर्पदंश की शिकार काजल के घर से दो कोबरा निकालने में सफल रहे। तत्पश्चात मुरारी विश्वकर्मा ने संपेरों से अपने घर से सर्प निकालने की पेशकश की। मुरारी के घर से सात जहरीले सर्प पकड़ाए। इसके बाद अच्छेलाल यादव, राम अवतार विश्वकर्मा, धनजीत गुप्त और आशीष विश्वकर्मा के घर से संपेरे एक—एक कोबरा प्रजाति के सर्प पकड़कर ले गए। संपेरों द्वारा घरों से सर्प निकालने और उन्हें पकड़कर मटके में बंद करने की कला देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534