जौनपुर सिटी : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए इमदाद फाउंडेशन ने फिर जोड़ा 48 हजार

जौनपुर। इमदाद फॉउंडेशन की ज़ानिब से केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए निकट शाही पुल (पंजाबी मार्केट) के पास एक कैम्प लगाया गया। जिस वक्त ईद-उल-अजहा की नमाज़ शाही ईदगाह में अदा करने के बाद जब लोग घर की रवानगी कर रहे थे तो लोगों ने कैम्प पर रुककर बाढ़ पीड़ितों के लिए भरपूर मदद की। तकरीबन आधे घंटे के अंदर 36728 रुपया प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में शुक्रवार को बाद नमाज़े जुमा शहर की अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, शाही किला मस्जिद एवं शहर की अन्य जुमा मस्जिद से 48,200 रुपए मदद के रूप में एकत्रित किया गया। 
फॉउंडेशन के अध्यक्ष और फाउंडेशन के मेम्बरान द्वारा ये लक्ष्य रखा गया है कि एक लाख रुपये की मदद केरल को उक्त संस्था की तरफ से भेजी जाएगी लेकिन टीम की मेहनत और जौनपुरवासियों की मदद करने का जज़्बा देखते हुए ये लक्ष्य और ज़्यादा बढ़ा दिया गया इसके लिए नगरवासियों, छात्र—छात्राओं व सभी वर्गों से फॉउंडेशन के लोगों ने विनम्र अनुरोध किया हैं कि अगर सहायता के लिए कोई सदस्य जाता हैं तो दिल खोल के उसकी मदद करें हम फॉउंडेशन के लोग उन तमाम लोगों के शुक्रगुज़ार है जिन्होंने आज भरपूर मदद किया। सत्य तो ये हैं कि इन मानव सेवा के कार्य का पुण्य उनको ईश्वर से ही प्राप्त हो सकता है।‌ इस दौरान मो. जाहिद राईन, मो. आसिम, अरशद खान, एडवोकेट मेहंदी रज़ा, अर्शी, अतुल गुप्ता, देवेन्द्र मोदनवाल, महेश, मोहित मौर्या, मो. अकरम, मो. शाद, फैज़ान व समस्त फॉउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534