जौनपुर सिटी : लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

जौनपुर। लायन्स क्लब की शोकसभा संस्थाध्यक्ष अशोक मौर्य की अध्यक्षता में रूहट्टा स्थित कार्यालय पर हुई जहां लायन्स क्लब जौनपुर के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष डा. एसपी पाण्डेय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही शोक प्रकट करते हुये उपस्थित लोगों ने मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में सुरेश चन्द्र गुप्ता, डा. क्षितिज शर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, अरूण त्रिपाठी, सै. मोहम्मद मुस्तफा, राजेन्द्र कपूर, डा. वीएस उपाध्याय, डा. अजीत कपूर, डा. एनके सिन्हा, डा. मदन मोहन वर्मा, डा. विकास रस्तोगी, आरपी सिंह, अश्वनी बैंकर, राकेश श्रीवास्तव, महेन्द्र नाथ सेठ, रामकुमार साहू, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, रवि श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, राजेश गुप्ता, संजय सिंघानिया, अनिल गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534