खुटहन : मेवालाल यादव बने पेंशन बहाली मंच के तहसील अध्यक्ष

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कपसिया प्राथमिक विद्यालय पर बतौर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात मेवालाल यादव को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच का तहसील शाहगंज का अध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया गया। तहसील परिषद में शुक्रवार को जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संघ चन्द्रशेखर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सुनील कुमार और लाल साहब यादव के पर्वेक्षण में सर्व सम्मति से घोषणा की गई। इनके अलावा अशोक मिश्र को संयोजक, मनीष शर्मा, सर्वेश मौर्या, समर बहादुर, संदीप, दूधनाथ को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534