जौनपुर : पुरानी पेंशन बहाली मंच की तहसील शाखा गठित, आंदोलन तेज करने की बनी रणनीति

जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश की जनपद में तहसील शाखा का चुनाव हुआ। तहसील शाखा चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सदर का चुनाव पेंशन बहाली मंच के जनपद अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सीबी सिंह की देखरेख में हुआ। जिसमें अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ, संयोजक वीरेंद्र सिंह राजस्व लेखपाल संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील स्थित समस्त विकासखंड अध्यक्ष और मंत्री उपाध्यक्ष एवं कर्मचारी संघ के समस्त विकास खण्ड की तहसील स्थित संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाए गए। इसी तरह तहसील शाहगंज का चुनाव जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चंद शेखर सिंह एवं संजय चौधरी अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ की देखरेख में हुआ, जिसमें अध्यक्ष मेवा लाल यादव प्राथमिक शिक्षक संघ संयोजक अशोक कुमार मिश्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के पद पर निर्वाचित घोषित किये। तहसील मछलीशहर का चुनाव शिव कुमार यादव मंत्री सफाईकर्मी कर्मचारी संघ की देखरेख में हुआ, जिसमें अध्यक्ष प्रमोद दुबे प्राथमिक शिक्षक संघ, संयोजक दिवाकर गौतम सफाई कर्मचारी संघ निर्वाचित घोषित किये गये। तहसील मड़ियाहूं का चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह एवं अमर बहादुर यादव ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की देख-रेख में हुआ, जिसमें अध्यक्ष अरुण कुमार यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ संयोजक रमेश चंद्र त्रिपाठी राजस्व लेखपाल संघ निर्वाचित हुए। तहसील केराकत एवं बदलापुर का चुनाव उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की देख-रेख में हुआ, जिसमें केराकत तहसील अध्यक्ष रामदुलार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ संयोजक इंद्रेश यादव राजस्व लेखपाल संघ निर्वाचित हुए। तहसील बदलापुर के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव प्राथमिक शिक्षक संघ निर्वाचित हुए। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारी के तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पेंशन बहाली मंच के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किय गये हैं।
तहसील निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित सम्मेलन में पुरानी पेंशन के अंतर्गत विगत 9 अगस्त को जनपद में विशाल प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी 29, 30 एवं 31 अगस्त को होने वाले कार्य बहिष्कार को सफल करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी के प्रतिनिधियों की आलोचना करते हुए असंतोष व्यक्त किया। कार्य बहिष्कार कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया हैं कि एक बैठक 27 अगस्त 2018 को अपरान्ह 2 बजे कृषि भवन सभागार में होगी। बैठक में मंच के समस्त तहसील अध्यक्ष एवं संयोजक तथा राज्य कर्मचारी परिषद जौनपुर के सभी समस्त घटक के जनपद अध्यक्ष, मंत्री उपस्थित होंगे।


  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534