जौनपुर सिटी : पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए निकली रैली

जौनपुर। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए 9.30 बजे रैली का आयोजन किया गया जो कलेक्ट्रेट परिसर से आरंभ कर टीवी हस्पिटल पर समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ सीडीओ आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पल्स पोलियो अभियान अगस्त 2018 जागरुकता कार्यक्रम पल्स पोलियो रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजी पांडेय ने किया। जिसमें कुंवर हरिवंश सिंह पैरामेडिकल कलेज के छात्र, छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा व यूनिसेफ की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आईएन तिवारी ने सभी को कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534