जफराबाद : नदी नहाने गया किशोर डूबा

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वसीरपुर गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। पुलिस अभी उसका पता लगा रही है। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी इरशाद का पुत्र अरबाज अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी नहाने गया था। अचानक वह तेज बहाव के चलते नदी की गहराई वाले क्षेत्र में चला गया। वह डूब गया। साथ के बच्चे शोर मचाने लगे। कुछ लोग कूदकर पता भी लगाने का प्रयास किये। उसका पता नहीं चला। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष सिंह जाल डलवाकर किशोर को ढूंढ़वा रहे है लेकिन नदी की तेज धार से नहीं लगता कि वह सुरक्षित हो।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534