जौनपुर सिटी : बहुत ही ऊंचा है हजरत उस्मान गनी का मरतबा : मौलाना वसीम

 
 
शहादत के सिलसिले में हुआ जलसे का आयोजन
जौनपुर। उसमानिया ट्रस्ट जौनपुर की जानिब से शाही अटाला मस्जिद के सहन में रात 8 बजे हजरत उस्मान गनी की शहादत के सिलसिले से एक जलसे का आयोजन किया गया। यह जलसे की शुरूआत हाफिज मोहम्मद ने तिलावत ए कलाम पाक से किया। उसके बाद मोहम्मद शाहीद मोहम्मद हसीन जौनपुर ने नाते नबी का नजराना पेस किया। जलसे की सदारत पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने किया। जलसे के निगराह अनवारूल हक गुड्डू ने लोगों से कहा कि एक तरीके के जलसे कराने से लोगों को काफी मालूमात होती है। मौलाना आफाक ने अपनी तकरीर किया। मौलाना वसीम अहमद सेरवानी ने कहा कि हजरत उस्मान गनी का मरतबा बहुत ही ऊंचा है। उन्होंने कुरान को एक्जा किया और जब बल वायुओं ने उन्हें शहीद किया तब भी वह कुरान पढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि हजरत उस्मान गनी के निकाह में रसूल की दो-दो बेटियां थी वो गनी के लकब से नवाजे गये। मौलाना आफाक ने कहा कि हजरत उस्मान गनी के रास्ते पर चलना चाहिए और कुरान ए पाक की तेलावत ज्यादा से ज्यादा किया जाए और अपनी जिंदगी का मामूर बनाया जाए। संचालन नियाज शाहीद शेखु ने किया। लोगों का शुक्रिया उस्मानियां ट्रस्ट के जनरज सिक्रेट्री हाजी अब्दुल अहद मुन्ने ने किया। उपस्थित लोगों में हाजी अब्दुल अवल, हाजी फैसल उस्मान, अनवारूल हक गुड्डू, डा. तुफैल अंसारी, सकील मंसूरी, हफिज शाह, अंसार इदरीसी, कमालुद्दीन अंसारी, सहनवाज खान, लाल मोहम्मद रायनी, पप्पू पटिया आदि लोग रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534