जलालपुर : सई नदी में उतराया मिला युवक का शव

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के समीप बुधवार को दिन में सई नदी में एक 22 वर्षीय युवक का शव बहता देख क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। अपने साथियों के साथ मछली मार रहे राहुल निषाद ने उसे पकड़कर किनारे ले आया और शव मिलने की सूचना पुलिस को  दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया तो वह सूर्य प्रकाश सिंह निवासी नहोरा निकला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर फैल गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विदित हो कि क्षेत्र के नहोरा डीह गांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह मंगलवार को अपराहन् करीब 3 बजे अपने मित्रों के साथ सई नदी में नहाते समय डूब गया था। पुलिस ने गोताखोरों को लेकर देर रात तक नदी में  खोजबीन किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534