सिरकोनी : त्याग, बलिदान और वैराग्य का प्रतीक है भगवाध्वज : वेद प्रकाश

जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में गुरूदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता जिला संघ चालक वेद प्रकाश ने कहा कि पवित्र भगवाध्वज त्याग, बलिदान, ऊर्जा, वैराग्य का प्रतीक है। डा. केशवराम बलिराम हेडगेवार ने पवित्र भगवाध्वज को गुरू के स्थान पर प्रतिष्ठापित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक द्वारा 5 बच्चों के साथ शुरू की गई नागपुर की शाखा आज वट वृक्ष का रूप धारण कर चुकी है। आरएसएस की शाखा व्यक्ति निर्माण की इकाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश मौर्य ने किया। संचालन चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। सुभाषित शिवांश तिवारी और गणगीत विवेक मिश्र वरदान ने प्रस्तुत किया। अमृत वचन उत्कर्ष मिश्र ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रकाश नारायण मिश्र, प्रेम राम, सकलदेव तिवारी, प्रकाश मिश्र, डा. आशुतोष मिश्र, डा. ओम प्रकाश मिश्र, शिवेश मिश्र, प्रियेश, नरसिंह गौतम, शशांक मिश्र, गोरखनाथ, मिठाईलाल, डा. छोटेलाल, अमित, साहिल, विशाल, ज्ञान कुमार, यशवंत, अशोक मिश्र, रमेश मिश्र, हनुमन्ता मिश्र आदि उपस्थित रहे।

  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534