सरपतहां : छप्पर में लगी आग, मवेशी झुलसे, घर गृहस्थी का सामान जला

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुकर्णाकला गांव में छप्पर में आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया जबकि एक गाय, बछिया गंभीर रुप से झुलस गयी। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी महेंद्र प्रताप पुत्र रामफेर के दरवाजे पर बने छप्पर में पशुओं को बांधने के अलावा अनाज आदि गृहस्थी का सामान रखा था। सोमवार की रात लगभग 12 बजे छप्पर में मच्छर से बचने के लिए किये गये धुएं से निकली आग ने छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह पशुओं को छप्पर से बाहर निकालकर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग की चपेट में आने से गाय तथा बछिया गंभीर रुप से झुलस गयी और छप्पर में रखा गया गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534