जौनपुर सिटी : प्यार ही इंसान को इंसान बनाता है : संत प्रभुदयाल

जौनपुर। प्यार ही इंसान को इंसान बनाता है इसलिए हर इंसान को एक दूसरे से प्यार करना चाहिए। ब्राहृज्ञान की प्राप्ति से मानव की भावना जगाई जा सकती है। ब्राहृज्ञानियों के लिए सत्संग का महत्व इतना बड़ा है कि इंसान को पता चल जाता है कि मानव सेवा ही वास्तव में परमात्मा की सच्ची पूजा है। यही समझ इंसान के मन में स्थिरता लाकर प्यार की भावना पैदा कर देती है जिससे सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। यह बातें नगर के साहू धर्मशाला में महात्मा श्याम लाल साहू द्वारा आयोजित निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुए पंजाब से आये विद्वान संत प्रभुदयाल सिंह केंद्रीय प्रचार ने कही। उन्होंने निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव सिंह जी के संदेशों को उजागर करते हुए आगे कहा कि जिनके दिलों में प्रेम बसता है उनके दिव्य विचारों से, बोलों से तथा शुभ कार्यों में दिव्यता स्पष्ट प्रकट होती है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मानिक चंद तिवारी जोनल इंचार्ज, श्याम लाल साहू संयोजक, गुरमीत विक्की, राजेश प्रजापति क्षे. संचालक, उदय नारायण, वशिष्ठ नारायण, देवराज यादव, शंकर दयाल, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन रमाशंकर ने किया। 

  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534