मछलीशहर : बच्चों को सभी प्रतियोगिता में लेनी चाहिए भाग इससे निखरती है प्रतिभा : डॉ. मानिक

जौनपुर। मछलीशहर में डॉ. मानिक चंद्र गुप्ता धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित एसएम पब्लिक स्कूल में रविवार को चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के डेढ़ दर्जन स्कूलों से आये हुए नौ सौ नौनिहाल बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मानिकचंद गुप्ता ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी बच्चों को सभी प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लेनी चाहिए। इससे जहां बच्चों की धड़क खुलती है वहीं दूसरी तरफ उनकी प्रतिभा निखरती है। इस दौरान विद्यालय में सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सेंट थामस, सिटी मांटेसरी मून स्कूल, सेंट जोसेफ, पब्लिक चिल्ड्रेन स्कूल, शांति पब्लिक स्कूल, आरडी मेमोरियल स्कूल, लार्ड बुद्धा समेत डेढ़ दर्जन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छ भारत, जल संरक्षण, बेटी बचाओ, स्वतंत्रता दिवस आदि विषयों में चित्र बनाने की प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम 18 अगस्त को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में डॉ. एपी प्रियदर्शी, डॉ. रमा गुप्ता, नाजिया, तहसीन, मुस्ताक अंसारी, करिश्मा, सौमैया, शिल्पा, चाँदनी, जहरा, पूजा, सीमा, बिंदू, मंतसा, अंशिका, सदफ एवं एसपी यादव समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना गुप्ता ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534