जौनपुर सिटी : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के अस्थि कलश यात्रा के लिए तैयार हुई रुपरेखा

जौनपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा के संदर्भ में रुप रेखा तय की गयी। 21 अगस्त को लखनऊ से चलकर जनपद की सीमा में मुंगराबादशाहपुर के इटहरा तथा बदलापुर के हरिहरपुर अपराह्न 3 बजे प्रवेश करेगी, सुल्तानपुर के तरफ से आने वाली अस्थि कलश यात्रा सिंगरामऊ, बदलापुर, धनियामऊ, नौपेड़वा, बख्शा, शंभुगंज, लखउवा, नईगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली के रास्ते नगर पालिका के मैदान में पहुंचेगी जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इसी तरह प्रतापगढ़ से आने वाली अस्थि कलश यात्रा इटहरा, मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, पंवारा, कुंवरपुर, मछलीशहर, बड़ेरी, अरुआवा, बेलवां, मड़ियाहूं, जमालापुर, रामपुर, पचवल होते हुए भदोही चली जाएगी। उपरोक्त सभी स्थलों पर अस्थि कलश पर जनमानस द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। 22 अगस्त को सुबह नौ बजे जौनपुर से चलकर अस्थि कलश यात्रा महरुपुर, शंकरगंज, सिरकोनी, जलालपुर, त्रिलोचन बाजार, मकरा चौराहा के रास्ते वाराणसी जाएगी।
प्रतापगढ़ से चलकर आने वाली अस्थि कलश यात्रा प्रमुख जिला महामंत्री संदीप तिवारी, सह प्रमुख भूपेंद्र सिंह एवं विधानसभा प्रमुख सतीश दुबे, ब्राहृदेव तिवारी, डॉ. अजय सिंह एवं सुल्तानपुर से चलकर आने वाली अस्थि कलश यात्रा प्रमुख जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, सह प्रमुख जिला मंत्री मनोज दुबे, विधानसभा प्रमुख पंकज मिश्रा, सुनील सिंह, नीरज सिंह बनाये गये है। बैठक में पंकज मिश्र,अजित प्रजापति, डॉ. अजय कुमार सिंह, राजमणि सिंह, सुभाष शुक्ल, धनंजय सिंह, पाणिनी सिंह, अनिल पाण्डेय, राजकृष्ण शर्मा, रमेश दुबे, राकेश विश्वकर्मा, आमोद सिंह, प्रवीण सिंह, कृष्ण कुमार दुबे, रोहन सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, प्रविंद चौहान, बनवारी सेठ, ओमप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, अरुण कुमार उपाध्याय, विपुल सिंह उपस्थिति रहे।



      
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534