सुजानगंज : महिला से दिन दहाड़े चेन की छिनैती, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के नगौली गांव में रविवार शाम लगभग चार दिन दहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के समीप एक महिला को आतंकित कर चेन छीन लिया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बताते हैं कि धंजू सिंह पत्नी अनुज कुमार सिंह आशा कार्यकर्ती है। रविवार को पोलियो में ड¬ूटी करने के बाद घर लौट रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आये और महिला को धमकी देते हुए गले से चेन छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए लेकिन तब तक बदमाश भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर मामले के खुलासे में जुट गई है।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534