Adsense

सरायख्वाजा : कोटेदार के पुत्र की गड्ढे में डूबकर मौत


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा गांव में मंगलवार की रात एक किशोर की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। समदहा गांव निवासी कोटेदार पवन सिंह का 13 वर्षीय पुत्र आयुष सिंह मंगलवार शाम को घर से थोड़ी दूर पर खेलने गया था। वापसी के दौरान पैर में लगे कीचड़ को धोने के लिए वह एक खेत में खोदे गए गड्ढे के पास गया और पैर को धोने लगा। इसी दौरार आयुष का पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में गिर गया। वह तैरना नहीं जानता था। गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। देर शाम को परिजन गांव में आयुष की खोजबीन शुरू किए। उसके मित्रों से पूछताछ की तब पता चला कि वह गड्ढे में गिर गया था। परिजन गड्ढे के पास पहुंचे तो देखें कि शव उतराया था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशोर कोटेदार पवन सिंह का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने देर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आयुष कक्षा छह में पढ़ता था।


Post a Comment

0 Comments