जौनपुर सिटी : ग्राम स्वराज मंच ने पर्यावरण यात्रा के जरिए लोगों को किया जागरूक

जौनपुर। ग्राम स्वराज मंच के तत्वावधान मे दो दिवसीय पर्यावरण जनजागरण यात्रा और जनसभा टीडी कालेज के व्यायाम शाला में आयोजित किया गया। इसमें एकल विद्यालय के सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पयावरण के प्रति जागरूक किया और कहा गया कि सभी अपने घर एवं गाव में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। मुख्य अतिथ दिलीप कुमार भाग संयोजक काशी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी का कर्तव्य है लोगों इस बरसात के समय में अधिक से अधिक वृक्षारोपण की जरूरत है। उन्होने कहा कि सभी का धर्म कि पर्यारण की रक्षा करें। मुख्य वक्ता राघवेन्द्र सैनी ने कहा कि गांव के सामाजिक स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए, एकल अभियान के द्वारा 70 हजार पौध रोपण किया जायेगा, कहा कि नदियों को कम्पनी, बड़े नगरोे की गन्ी रासायनिक तत्व से मुक्त कराना चाहिए, नदियों का पानी समुद्र में जाता है, समुद ही वर्षा का केन्द होते है। इस अवसर पर अरविन्द कुमार पटेल जिला महासचिव ग्राम स्वराज मंच के पद से जिला संयोजक घोषित किया गया। अरविन्द पटेल ने कहा कि जिले के 600 गाव मे वृक्षारोपण का काय हो रहा है, वृक्ष जीवन के लिए संजीवनी है, सदियों से ऋषियो ने मानव जीवन के साथ पशु पक्षियों के लिए पेड़ पौधों को लगाकर उनकी पूजा अर्चना शुरू किया। सनातन धर्म मे पीपल, नीम आदि की पूजा इसलिए की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ आक्सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं। व्यायाम शाला में वृहद वृक्षारोपण किया गया। अध्यक्षता वेद प्रकाश व संचालन सतीश चन्द गौड़ ने किया। इसके बाद जनजागरण यात्रा टीडी कालेज से लेकर जेसीज चौराहा से टीडी कालेज में पुन: आकर समापत हुई। जिसमे  सैकड़ो महिलाये अपने हाथ में पौधे लिये हुए थी। रमाशंकर यादव, धर्मेन्द्र, कामता प्रसाद, नन्दनी, अर्चना मौर्या, प्रमिलाख् नीलम, सुनीता, रेनू, सुमन पाल आदि मौजूद रही।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534