खुटहन : करेंट ने ले ली युवक की जान

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के जौकाबाद गांव में मंगलवार को विद्युत केबल जोड़ते समय अचानक आपूर्ति आ जाने से एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि गांव निवासी राम आसरे यादव (45) पुत्र अभयराज सुबह घर के कमरे का टूटा केबल जोड़ रहे थे। उस समय कुछ देर से आपूर्ति बंद थी। वे ज्यों ही हाथों से तार जोड़ने लगे उसी समय अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई। उनका हाथ केबल से चिपक गया। मौके पर पहुंचे परिजन डंडे से पीटकर उनका हाथ छुड़ाए। बेहोशी की हालत मे उन्हें शाहगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534