खुटहन : रुद्राभिषेक से मिलती है, त्रै तापों से मुक्ति

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महयदपुर गुलरा गांव स्थित शिव मंदिर पर रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक कर पुण्य हासिल किया। उसके बाद शिव भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य पंडित रामप्यारे दूबे ने कहा कि रुद्राभिषेक से मनवांछित फलों की प्राप्ति के साथ-साथ यह त्रै तापों (दैहिक, दैविक और भौतिक) से मुक्ति प्रदान करता है। सच्चे मन से किये गये अभिषेक का अच्छा फल अवश्य प्राप्त होता है।  इस मौके पर पंडित बिजय शंकर पाण्डेय, पंडित संजय दत्त पाण्डेय, पिन्टू, धनंजय, मिन्टू, राजन, राहुल, संजय सिंह, जग्गू सिंह, कालू सिंह, मुरली यादव आदि ने अभिषेक किया।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534