जलालपुर : परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश डकैतों ने लूटा


  • जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव में हुई घटना

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज मुरारपुर गांव में बुधवार रात नकाबपोश डकैतों ने एक परिवार को बंधक बनाकर घर को लूट लिया। इस दौरान पीडि़त परिवार की दो युवतियां डकैतों से भिड़ गई। उनके हौसले को देख डकैतों को पीछे हटना पड़ा पर डकैतों ने लूट को अंजाम दिया उसके बाद ही वापस हुए।
उक्त गांव निवासी राम सागर चौहान जो कि पेशे से बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार हैं। इनके घर बुधवार रात करीब ढाई बजे घर की बाउंड्री वाल डाककर छह की संख्या में हथियार से लैस नकाबपोश डकैत छत के रास्ते घर में घुस गये। रामसागर, उनकी पत्नी तथा उनका 12 वर्ष का सबसे छोटा बेटा जिस कमरे में सोए थे उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इनकी कुल सात बेटी हैं। पाँच बेटी जिस कमरे में सोयी थी उसको भी बाहर बंद कर दिया। तीसरे कमरे में लूट को अंजाम देना था उसमें इन की दो पुत्रियां अनु (17) तथा कीर्ति (20) सोई हुई थी। उस कमरे में प्रवेश कर गये खामोशी से डकैतों ने उक्त कमरे में अंजाम देना शुरु कर दिया। घर के भीतर से दो पेटी जो गहने, कपड़े व पैसे से भरी हुई थी, निकाल कर बाहर ले जाने में सफल रहे। तीसरी पेटी ले जाने की फिराक में थे तब तक अनु की नींद खुल गई। नकाबपोश डकैतों को देखकर अनु चिल्लाते हुए डकैतों से भिड़ गई। शोर सुनकर बगल में सो रही बड़ी बहन कीर्ति की भी नींद खुल गई। उक्त दोनों बहनें डकैतों से जूझ गई। दोनों बहनों का हौसला देखते हुए डकैतों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया पर दोनों बहने डकैतों से हाथापाई, धरपकड़ और शोर मचाने से पीछे नहीं हटी। उधर परिवार के अन्य लोगों की नींद शोर सुनकर खुल गयी। वह अपने आप को कमरे में बंद पाये, सभी परिवार के लोग कमरे के भीतर से ही शोर करना शुरु कर दिया। जब डकैतों को लगा कि अब यहां से भाग जाना ही उचित है, मौके से फरार हो गये। फिर भी उक्त दोनों बहनों ने कुछ दूर तक डकैतों का पीछा किया। इस दौरान एक डकैत के हाथ में 18 इंच का चुकीला पेचकस अनु और कीर्ति ने पकड़ कर छीन लिया। दोनों बहनें वापस घर लौटे तो उनके परिवार के अन्य सदस्य कमरे में बंद थे। सभी को कमरे से बाहर निकाली। घटना की सूचना 3:30 बजे रामसागर ने डायल 100 को किया। 4:30 बजे मौके पर डायल 100 पहुंची और 5 मिनट बाद थाने पर जाकर सूचना देने की बात कहकर वापस हो गई। सुबह छह बजे थाने से 2 सिपाही आए और वह भी थाने पर आकर तहरीर देने की बात कहकर वापस हो गए।
इस मामले में थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चोरी की घटना है पर चोर कुछ चुराने में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि जलालपुर से भेजे गए दो सिपाहियों ने चोरी के प्रयास का रिपोर्ट किया है। जब उनको इस बात की जानकारी हुई चोरी की घटना नहीं यह डकैती की घटना है तथा घर को बंधक बनाकर लूटा गया है तो वह खड़बड़ा गए। सुबह नौ बजे मय फोर्स मुरारपुर जांच के लिए पहुंचे तो उनको पता चला कि वास्तव में यह एक बड़ी घटना है। गलत रिपोर्ट करने वाले उक्त दोनों सिपाहियों को फटकार लगाते हुए थानाध्यक्ष ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
ज्ञात हो कि सुबह छह बजे रामसागर के घर से थोड़ी दूर एक बाग में दो टूटे हुए बक्से पाए गए। जिसमें रखें सवा लाख के गहने तथा 35 हजार गायब थे। पूछे जाने पर राम सागर ने बताया कि हमारी शादीशुदा पुत्री नगीना इस समय ससुराल से मायके आई हुई थी उसके गहने एक हार, नथिया, मांगटीका, बाली तथा सोने का कंगन लगभग सवा लाख रूपय का था तथा 35 हजार नगदी दूसरे बक्स में उनका स्वयं का था वो गायब था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह, रामसागर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने में लग गए हैं। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को लेते हुए जल्दी डकैतों को दबोचा लिया जाएगा।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534