सिकरारा : पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रीठी गांव निवासी राजनाथ (32) पुत्र सतई ठेकेदार मुन्नी लाल यादव निवासी हरीरामपुर के यहां पेड़ काटने का काम करता था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे सोनपुरा में मुन्नीलाल द्वारा खरीदा गया पेड़ काटने गया था। इसी दौरान लगभग दो बजे एक डाल राजनाथ के ऊपर गिर गयी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पत्नी अपने पाँचों को लेकर भगवान की दुहाई दे रही है। 

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534