मुंगराबादशाहपुर : बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, महिला घायल

दीपक शुक्ल
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरामधू में गुरुवार को दिन में लगभग 10 बजे एक कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक बुजुर्ग महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। बताते हैं कि क्षेत्र के पूरामधू गांव निवासी राधेश्याम का कच्चा माकान है। रुक-रुक कर हो रही मानसून की तेज बारिश के चलते गुरुवार को दिन में लगभग 10 बजे मकान की दीवार एकाएक भरभरा कर गिर गयी। जिससे घर के अन्दर घरेलू कार्य कर रही परमिला देवी (58) दीवार के मलबे के नीचे दब गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिवार के लोग पीएचसी ले आए जहां उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534