जौनपुर सिटी : सपा ने की साइकिल यात्रा की तैयारी की समीक्षा, नौ विधानसभाओं में निकलेगी यात्रा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव पूर्व विधायक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश से प्राप्त साईकिल यात्रा के संदर्भ में साईकिल यात्रा के सभी 9 विधानसभा में कार्यक्रमों की अंतिम रूप तय किया गया। इस यात्रा के दौरान गांवों में जनसंपर्क, समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व में किये कार्यों की चर्चा करना, वर्तमान सरकार की विनाशकारी नीतियों की जानकारी, लोकतंत्र बचाओ प्रजातन्त्र बचाओ अभियान का ही हिस्सा है जिसके लिए सपा जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जागरूक करेगी।
इस बैठक में मल्हनी के विधायक ने समाजवादी नवयुवकों के इस साइकिल यात्रा का उत्साह वर्धन किया। पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कार्यकर्ताओं से भाजपा से सजग रहने की अपील किया। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने की पार्टी बताया और इसके बहकावे में न आने की बात किया। भाजपा नेताओं से 2014 के घोषणा पत्र का हिसाब मांगने की मांग किये जाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री श्रीराम यादव ने साइकिल यात्रियों से समाजवादी पार्टी के प्रचार के कार्यों में विशेष रुचि लेकर कार्य करने की सलाह दिया। पार्टी के पूर्व विधायक राजनारायण बिंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में सकिय होकर अपनी भागीदारी से कार्यक्रमों को संचालित कराएं।
इस अवसर पर बैठक में सभी विधानसभा के अध्यक्ष पार्टी के उपाध्यक्ष हिसामुद्दीन, इंदु सिंह, पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, राजन यादव, कमला यादव, यशवंत यादव, राहुल त्रिपाठी, डॉ लक्ष्मी यादव, अमित यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, निजामुद्दीन अंसारी, जिलाध्यक्ष गण फ्रंटल संगठन सहित पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534