बदलापुर : सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकली स्कूल चलो रैली

जौनपुर। प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला के नेतृव में अभिनव इंग्लिश मीडियम प्रा.वि. पुरानी बाजार बदलापुर में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव मिश्र, प्रधानाध्यापिका के नेतृव में सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा  अधिकारी ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली मुख्य मार्गों से होकर विद्यालय परिसर में समाप्त होगी। उसके बाद मुख्य अतिथि व विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रधानाद्यपिका डॉ. विभा शुक्ला ने कहा कि आज के परिवेश में पर्यावरण तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए सभी को कम से कम पाँच पौधे अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के बच्चों को ड्रेस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव मिश्र ने अपने हाथों से किया। कुल 300 बच्चे ड्रेस पाकर चह उठे। कार्यक्रम में सभासद हरिजीत शर्मा तथा रिटायर्ड अध्यापक राधेरमन शर्मा, अभिभावक प्रदीप कुमार शर्मा, वि.प्र.सं. सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सहयोगियों में ब्लाक समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता एवं उमेश चंद्र दुबे तथा विद्यालय के अध्यापक अश्वनी चंद्र पाल, अरविंद यादव, प्रेमा चौधरी तथा शोभावती यादव उपस्थित रही। आये हुए लोगों का स्वागत प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला के द्वारा किया गया। विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534