खेतासराय : गूजरताल से मत्स्य व्यापारियों के लिए आयी अच्छी खबर

श्याम चंद्र यादव
जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के खुदौली स्थित गूजरताल से 8 अगस्त से मत्स्य बीज मिलने लगेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी सुदामा प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष भी 32 लाख मत्स्य बीजों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस सीजन में मत्स्य बीजों के दाम में 10 रुपए प्रति हजार की वृद्धि कर 120 रुपए प्रति हजार निर्धारित किया गया है। विभागीय लेटलतीफी के चलते जुलाई में मिलने वाला मत्स्य बीज अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में मिलने जा रहा है। एक दशक पूर्व यहां से एक करोड़ से अधिक मत्स्य बीजों की पूरे पूर्वांचल में  आपूर्ति होती थी। यही से स्पान का भी उत्पादन होता था। विभाग ने घाटा दिखा कर हैचरी को बंद कर दिया उसके उपकरण अब जंग खा रहे हैं। जुलाई माह से ही मत्स्य पालक मत्स्य बीजों के लिए परेशान हैं। मानसून की देरी और कार्य योजना समय से मंजूर न होने के कारण मत्स्य बीजों के नर्सरी तालाब तैयार न होने के चलते अब अगस्त के दूसरे सप्ताह से मत्स्य बीजों का वितरण शुरु होगा।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534