चंदवक : पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

थानागद्दी, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर-मोढै़ला मार्ग स्थित घुड़दौड़ बाजार के पास पिकअप के धक्के बाइक सवार युवक गंभीर रुप ये घायल हो गया।
शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे बरैछाबीर गंाव निवासी अरुन यादव (23) पुत्र महेंद्र यादव डोभी स्टेशन से बाइक द्वारा अपने घर आ रहा था कि मोढ़ैला की तरफ तेज गति से जा रही पिकअप ने धक्का मार दिया और फरार हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आयी है। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने पिकअप की पहचान कर ली है। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुयी थी।

  
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534