जौनपुर सिटी : भारतीय जीवन बीमा निगम ने मनाया 62वीं वर्षगांठ

जौनपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय प्रथम नईगंज में दिनाक 1 सितम्बर 2018 को 62वीं वर्षगांठ मनाया गया जिसका शुभारम्भ शाखा प्रबंधक डॉ. संजय कुमार सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने निगम की उपलब्धियों को बारे में बताते हुए कहा कि निगम एक सितंबर 1956 से निरंतर देश की सेवा में कार्यरत है। निगम वर्तमान में अपने 11 लाख अभिकर्ताओं की सहायता से 30 करोड़ देशवासियों को बीमा का लाभ दे रहा है विगत वृत्तीय वर्ष में निगम ने लगभग 99.6 प्रतिशत दावों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया है।
शाखा प्रबंधक पत्नी श्रीमती अर्चना सिंह, प्रसाशनिक अधिकारी रामशंकर यादव, राजेश श्रीवास्तव, बच्चन लाल, विकास अधिकारी एसके सिंह, ओपी सिंह, प्रदीप चौधरी, अम्बुज श्रीवास्तव, अभिनंदन सिंह, कर्मचारी सुषमा सिंह, शशिभूषण दुबे, जमादार मौर्या, रोहित श्रीवास्तव व अभिकर्तागण मनीष गुप्ता, राज यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, सुशील कुमार दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहें। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया तथा साथ ही बताया कि आज से 7 सितम्बर तक बीमा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा जिसमें तमाम तरह के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, पॉलिसी धारक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। अंत में विकास अधिकारी एसके सिंह कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोग का आभार व्यक्त किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534